Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024: महिलाओं को 2500 रूपये प्राप्त होंगे |

Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं | सभी राजनैतिक पार्टियाँ जनता से वोट प्राप्त करने के लिए कई प्रकार की योजनाओं को शुरू करने की घोषणा कर रही हैं | ऐसे में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया है, कि अगर उनकी सरकार इस विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करती है, तो उनका वादा है कि, उनकी सरकार महिलाओं के लिए Mai Behan Maan Yojana Bihar की शुरुआत करेगी |

जिसमें महिलाओं को 2500 रूपये महीना प्रदान किया जायेगा | आईये इस लेख के माध्यम से यह जानते हैं कि Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024 क्या है? और इस योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है ?

Short Notes of Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024

योजना का नाममाई बहन मान योजना
राज्यबिहार
योजना को शुरू करने का वादा कियाआरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने
लाभार्थीराज्य की महिलायें
लाभराज्य की महिलाओं को 2500 रूपये महीना प्राप्त होगा |
 

Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024

बिहार के RJD नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया है, कि अगर उनकी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाती है, तो सरकार बनने के 1 महीने में ही उनकी सरकार महिलाओं के लिए Mai Behan Maan Yojana Bihar 2024 को शुरू कर देगी | इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रूपये महीना प्रदान किया जायेगा | यह 2500 रूपये सीधा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा

माई बहन मान योजना का उद्देश्य

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह योजना आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं के लिए शुरू की जायेगी | उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं किया जायेगा और महिला साथ नहीं हो तो लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकती है |  उन्होंने आगे कहा कि महंगाई सबसे बड़ी समस्या है और  इससे महिलाएं पीड़ित हैं | उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय करेंगे

सरकार बनने के एक महीने के भीतर योजना को पहनाएंगे अमली जामा 

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तेजस्वी का वादा है कि सरकार बनने के एक महीने के अंदर हम इस योजना को अमली जामा पहना कर बिहार की हर माता हर बहन को स्वावलंबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनके जीवन को सुगम बनाने का कार्य करेंगे|

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम हमारी सरकार का गरीबी कम करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रहे नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक क्षमता में निवेश करने की दिशा में एक सीधा और प्रभावशाली कदम होगा |  मेरा हर संकल्प मैंने साकार किया है, हर कसम निभाई है, हर वचन पूरा किया है |  मेरे 17 महीने के कार्यकाल में मैंने हर वो अपना वादा पूरा किया है जो मैंने अपनी जनता जनार्दन से किया था |

FAQ

माई बहन मान योजना को शुरू करने का वादा किस राजनैतिक पार्टी ने किया है ?

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने

माई बहन मान योजना किसके लिए शुरू की जा रही है ?

महिलाओं के लिए

माई बहन मान योजना के तहत महिलाओं को कितने रूपये प्राप्त होंगे?

2500 रूपये महीना

HOME PAGE CLICK HERE

Leave a Comment

x