ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023:महिलाओं को मिलेगा स्कूटर | (Mission shakti scooter yojana in hindi)

मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023,ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023,पात्रता, लाभार्थी, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन,ऑफलाइन आवेदन,जरुरी दस्तावेज,विशेषताएँ (Mission Shakti scooter Yojana 2023, Odisha Mission Shakti Scooter Yojana, Eligibility, Registration, Benefit, Apply Online, Apply Offline, Important Document)

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 (Odisha Mission Shakti Scooter Yojana in hindi) – यह योजना ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने शुरू की है | ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 को उन्होंने राज्य के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के लिए शुरू की है |मिशन शक्ति स्कूटर योजना के तहत पात्र महिलाओं को अपनी पसंद के स्कूटर खरीदने के लिए बैंक से 1 (एक) लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा, जिस पर कोई भी ब्याज नहीं लगेगा, जिससे वे अपनी पसंद का स्कूटर खरीदने में सक्षम हो सकें |ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 में अगले 5 (पांच) साल के लिए 528 करोड़ का बजट आबंटन है |

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023:महिलाओं को मिलेगा स्कूटर | (Mission shakti scooter yojana in hindi)
ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023:महिलाओं को मिलेगा स्कूटर | (Mission shakti scooter yojana in hindi)

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ओडिशा सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गयी है |आइये यह जान लेते हैं, कि यह योजना क्या है ? ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 से महिलाओं को कैसे लाभ मिलेगा ? इस योजना का उदेश्य क्या है ? ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 में पात्रता क्या है ?ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 में आवेदन कैसे करना है ?

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 की संक्षिप्त जानकारी |

योजना का नामओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना
योजना को शुरू किसने कियाओडिशा सरकार द्वारा (मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा )
राज्य का नामओडिशा
योजना का उदेश्यस्वयं सहायता समूह (एस एच जी) में महिलाओं को स्कूटर के लिए मुफ्त में ऋण दिलाना (बिना ब्याज के)
लाभ1 (एक) लाख रुपये का लोन (बिना ब्याज के )
लाभार्थीओडिशा की महिलाएं
हेल्पलाइन नंबर0674 – 2974093
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Department of Mission Shakti (odisha.gov.in)

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 क्या है ? (What is Odisha mission shakti scooter yojana 2023 ?)

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 – ओडिशा सरकार की एक सरकारी योजना है, इस योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने लिए ओडिशा के सरकार के द्वारा स्वयं सहायता समूह (एस एच जी) से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए स्कूटर को खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें स्वयं सहायता समूह ( एस एच जी ) से जुड़ी हुई महिलाओं को बैंक से 1 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाता है |जिससे की वह स्कूटर खरीद सके तथा अपना काम कुशलता से कर सकें |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “आज का दिन महिलाओं के सशक्तिकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमने अपनी माताओं का समर्थन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है क्योंकि वे अपने मिशन शक्ति स्कूटर प्राप्त करते हैं। राज्य सरकार 528 करोड़ रुपये की उदार ब्याज सहायता प्रदान कर रही है। 2 लाख से अधिक मिशन शक्ति माताओं और जमीनी स्तर के कर्मचारियों को इस कार्यक्रम से लाभ होगा, जिसमें 15,000 से अधिक आज पहले से ही अपने स्कूटर प्राप्त कर रहे हैं।

जमीनी स्तर पर मिशन शक्ति एसएचजी का समर्थन करने के लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक फेडरेशन इकोसिस्टम स्थापित किया गया है।एसएचजी फेडरेशन के नेता और सामुदायिक सहायता कर्मचारी प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और बाजार लिंकेज की दिशा में महत्वपूर्ण सेवाएं और सहायता प्रदान करते हैं।

 

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 का उदेश्य –

  • ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 का उदेश्य स्वयं सहायता (एस एच जी) से जुडी हुई महिलाओं को स्कूटर खरीदने के लिए बैंक से ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना और वित्तीय सहायता प्रदान करना है |
  • स्वयं सहायता (एस एच जी) समूह की महिलाओं को स्कूटर प्रदान करके,उनकी यात्रा को आसान बनाना है, जिससे की वह अपना कार्य बिना किसी परशानी के कर सकें |
  • स्कूटर मिल जाने से एस एच जी समूह की महिलाओं की उत्पादकता बढ़ जायेगी जिससे की वह अपना हर काम प्रभावी ढंग से कर पाएगी |
  • ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 के महिलाओं को स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाना है |
  • इस योजना का उदेश्य है महिलाओं को आवागमन की सुविधा प्रदान करना |
  • महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने स्कूटर की खरीद के लिए ब्याज मुक्त ऋण” की घोषणा की है, जिससे उन्हें अपनी भूमिकाओं में और सशक्त बनाया जा सके।

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 से लाभ व विशेषताएँ |

  • ओडिशा मिशन शक्ति सकूटर योजना के तहत एस एच जी समूह की महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा को प्रदान करना है |
  • मिशन शक्ति स्कूटर योजना के तहत उनकी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने, दक्षता को बढ़ावा देने और समुदाय के भीतर उनकी पहुंच का विस्तार करने की उनकी क्षमता को बढ़ाएगी।
  • अगले पांच वर्षों में 528.55 करोड़ रुपये के समर्पित बजटीय प्रावधान के साथ, मिशन शक्ति इस योजना को व्यापक रूप से सुलभ बनाने, राज्य भर में अधिक सामुदायिक सहायता कर्मचारियों और ईसी सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
  • मिशन शक्ति स्कूटर योजना न केवल महिलाओं की व्यक्तिगत गतिशीलता को आसान बनाती है, बल्कि राज्य भर में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक परिवर्तन और विकास को चलाने में सामुदायिक सहायता कर्मचारियों और ईसी सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्वीकार करती है।
  • ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत प्रदान की जाने वाली ऋण राशि बिना ब्याज के मिलती है जिससे जो भी लाभार्थी हैं, उनका वित्तीय बोझ कम हो जाएगा |
  • इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण न के बराबर होगा, जिससे हमारे पर्यावरण को लाभ मिलेगा |

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 के लिए पात्रता

  • केवल स्वयं सहायता (एस एच जी) समूह की महिलाएं ही इस योजना में आवेदन कर सकती हैं |
  • स्वयं सहायता (एस एच जी) समूह की जो भी महिला इस योजना के लिए आवेदन कर रही है, वह महिला ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए |
  • आवेदक महिला स्वयं सहायता (एस एच जी) समूह की सक्रिय सदस्य होनी चाहिए |
  • ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना में आवेदन करने के लिए ओडिशा सरकार के सभी मापदंड पूरे होने चाहिए |

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फोटो पहचान पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • एस एच जी सदस्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट अभी तक सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है, इच्छुक व्यक्ति विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से नवीनतम विकास के साथ अपडेट रह सकते हैं। 

FAQ

मिशन शक्ति स्कूटर योजना क्या है ?

मिशन शक्ति स्कूटर योजना ओडिशा सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसके द्वारा स्वयं सहायता समूह (एस एच जी) से जुड़ी हुई महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा स्कूटर खरीदने के लिए 1 (एक) लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर वित्तीय सहायता दी जाती है |

मिशन शक्ति योजना किसके द्वारा शुरू की गयी है ?

यह योजना ओडिशा सरकार (मुख्यमंत्री नवीन पटनायक) द्वारा शुरू की गयी है |

ओडिशा मिशन शक्ति स्कूटर योजना के लिए ओडिशा सरकार द्वारा कितना बजट रखा गया है ?

528 करोड़ रुपये |

मिशन शक्ति योजना का उदेश्य क्या है ?

इस योजना का उदेश्य सरकार द्वारा एस एच जी से जुडी हुई महिलाओं को सशक्त, स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाना है |महिलाओं को स्कूटर के लिए ऋण उपलब्ध करा कर उन्हें आवागमन की सुविधा प्रदान करना है |
 
 
यह भी पढ़ें –
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2023 : जानिये ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कैसे करें | (PM Awas Yojana 2023,Apply Online and Offiline)

पीएम विश्वकर्मा कौशल योजना 2023: सरकार देगी 2 लाख रुपये तक का लोन,जानिये कैसे आवेदन करें ? (PM Vishwakarma Yojana in hindi)

PM Solar Rooftop Yojana 2023; Online Apply कैसे करें,सरकार दे रही है सब्सिडी |

Leave a Comment

x