Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024: आदिवासी छात्रों को 5000 रूपये की सहायता देगी सरकार |

Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 – ओडिशा की सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आदिवासी छात्रों के सशक्तिकरण लिए, कैबिनेट की बैठक में एक कल्याणकारी योजना को मंजूरी दी है, जिसका नाम माधो सिंह हाथ खर्च योजना है |

 इस योजना के तहत ओडिशा सरकार आदिवासी छात्रों को 5000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी | इस घोषणा से पूरे आदिवासी समुदाय में ख़ुशी की लहर है | इस लेख के माध्यम से यह जानते हैं कि Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 क्या है ? इस योजना में आवेदन कैसे किया जाता है ? और इसके लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए ?

Overview of Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024

योजना का नामओडिशा माधो सिंह हाथ खर्च योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी ?ओडिशा सरकार के द्वारा
राज्यओडिशा
लाभआदिवासी छात्रों को 5000 रूपये की वार्षिक सहायता |
लाभार्थीओडिशा के 8वीं से 9वीं और 10वीं से 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले आदिवासी छात्र
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी ही शुरू की जायेगी |

ओडिशा माधो सिंह हाथ खर्च योजना क्या है ?

ओडिशा की मोहन चरण माझी की सरकार ने राज्य के आदिवासी छात्रों के लिए Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 को शुरू करने जा रही है | इस योजना के माध्यम से राज्य में 3 लाख आदिवासी छात्रों को 5000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी | इसके लिए राज्य सरकार ने 156 करोड़ रूपये आबंटित किये हैं |

ओडिशा राज्य के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा है कि आदिवासी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के लिए साल में 5,000  रूपये की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी |

Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 के तहत  8वीं की कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 9वीं की कक्षा में प्रवेश लेने पर और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करके 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर राज्य के प्रत्येक आदिवासी छात्र  को प्रोत्साहन राशि के रूप में हर साल 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे |

Ladka Shetkari Yojana Form 2024 

ओडिशा माधो सिंह हाथ खर्च योजना के उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य राज्य में आदिवासी छात्रों के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर को रोकना है। जिससे की आदिवासी छात्र पढ़ाई करने के लिए प्रेरित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें |

ओडिशा माधो सिंह हाथ खर्च योजना के लाभ

  • Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 के माध्यम से राज्य के प्रत्येक आदिवासी विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि के रूप में हर साल 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे |
  • इस योजना से ओडिशा राज्य में आदिवासी विद्यार्थियों के बीच में पढ़ाई छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा | कि माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लगभग तीन लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे |
  • इस योजना के  लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट में 156 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं |

Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आदिवासी छात्र ओडिशा राज्य का निवासी होना चाहिए
  • माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत राज्य के सिर्फ आदिवासी छात्र ही इस योजना के लिए पात्र हैं |
  • इस योजना में आवेदन करने के आवेदक छात्र  8वीं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए |

Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024 Documents (जरूरी दस्तावेज)

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • 8वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

How to Apply Odisha Madho Singh Haath Kharch Yojana 2024

ओडिशा सरकार के द्वारा यह योजना हाल ही में जारी की गयी है | राज्य सरकार के द्वारा अभी इसके आवेदन से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है, जैसे ही इसके आवेदन से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, हम इस लेख को अपडेट कर देंगे | इसके लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें |

FAQ

ओडिशा सरकार के द्वारा आदिवासी छात्रों के लिए कौन सी योजना शुरू की गयी है?

ओडिशा सरकार ने राज्य के  आदिवासी छात्रों के लिए एक नई योजना को जारी किया है,  इस योजना का नाम माधो सिंह हाथ खर्च योजना है |

माधो सिंह हाथ खर्च योजना में आदिवासी छात्रों को  कितने रुपए की राशि प्राप्त होगी ?

ओडिशा राज्य की मोहन चरण माझी सरकार के द्वारा आदिवासी छात्रों के लिए ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ शुरू की गयी है, इसके तहत आदिवासी छात्रों को 5,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जायेगी |

ओडिशा राज्य की हाल ही में शुरू की गयी माधो सिंह हाथ खर्च योजना का लाभ कितने छात्रों को मिलेगा ?

इस योजना के तहत ओडिशा राज्य के  छात्रों को 5,000 रुपए दिए जाएंगे | इस योजना का लाभ ओडिशा के 3 लाख आदिवासी छात्रों को मिलेगा |

HOME PAGE CLICK HERE

Leave a Comment