Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 Apply Online

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 – राज्य सरकारों के द्वारा समय समय पर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से समबन्धित कई प्रकार की कल्याणकारी योजनायें चलायी जाती रहती हैं | ऐसे ही देश के एक राज्य ओडिशा ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना की शुरुआत की है |

इस योजना का पूरा नाम Mukhyamantri Kamdhenu Yojana है | इस योजना को ओडिशा के  यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने शुरू किया है | मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के तहत दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और राज्य की डेयरी समितियों को मजबूत किया जाएगा | उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी |

मुख्यमंत्री कामधेनु योजना क्या है ? इस योजना की क्या क्या विशेषतायें हैं ? इस योजना से क्या लाभ प्राप्त होंगे ? और इस योजना में आवेदन कैसे किया जाता है? इन सभी की विस्तार से जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें ?

Table of Contents

Short Notes of Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024

योजना का पूरा नामओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना
योजना शुरू की ?ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के द्वारा
राज्यओडिशा
कब घोषणा की गयी ?13 सितम्बर 2024
योजना के लिए बजट1423.47 करोड़ रूपये
योजना की अवधि5 साल
कामधेनु योजना के उदेश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और दुग्ध समितियों को मजबूत करना
लाभार्थीछोटे और सीमांत किसान, महिलाएं और आदिवासी
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना क्या है ?

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 की शुरुआत ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के द्वारा शुरू की गयी है | इस योजना के तहत राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और इस योजना के माध्यम से सरकार छोटी डेयरी इकाइयों को स्थापित करने करने के लिए, तथा गाय के बछड़ों के लिए सस्ती दरों पर चारा उपलब्ध कराएगी, पशुधन बीमा के तहत बीमा के कवरेज को बढाया जायेगा तथा डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

ओडिशा के लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए ‘मानसून मीट 2024’ के उद्घाटन सत्र को दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस योजना की घोषणा की |

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 Budget

ओडिशा सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के लिए 1423.47 करोड़ बजट आबंटित किया गया है | यह बजट Kamdhenu Yojana Odisha 2024 के लिए 5 साल की अवधि के लिए आबंटित किया गया है |

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना की विशेषतायें

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 की विशेषतायें निम्नवत हैं |

छोटी डेयरी समितियों को वित्तीय सहायता

इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छोटी डेयरी समितियों को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी |

डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत करना

ओडिशा कामधेनु योजना डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और उनके निर्माण पर केंद्रित है, जिनकी सहायता से दूध उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण और दुग्ध वितरण तक आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने में सहायता प्रदान करेगी |

बछड़ों के चारे पर सब्सिडी

कामधेनु योजना के माध्यम से ओडिशा सरकार अगले पांच वर्षों की अवधि में  मवेशियों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए बछड़े के चारे पर सब्सिडी प्रदान करेगी | जिससे की पशु स्वस्थ रहेगा |

पशुधन बीमा कवरेज

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 में भाग लेने वाले किसानों को पशुधन बीमा कवरेज प्राप्त होता है,  जो पशु पालन से जुड़े हुए वित्तीय जोखिमों को कम करता है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौता

ओडिशा सरकार के द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDB) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं | और बरहामपुर में एक वैक्सीन उत्पादन इकाई और भुवनेश्वर में एक अत्याधुनिक फीड विश्लेष्णात्मक प्रयोगशाला को स्थापित करने के लिए NDB के साथ सहयोग किया जा रहा है |

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के लाभ

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि

  • मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस योजना की घोषणा के दौरान कहा कि डेयरी क्षेत्र भारत की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए बहुत की महत्वपूर्ण है | डेयरी क्षेत्र अकेले ही भारत की राष्ट्रीय अर्थब्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करता है |
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है | अतः  इस योजना के माध्यम से वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करके, राज्य में दूध उत्पादन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी |

डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाना

  • मुख्यमंत्री कामधेनु योजना डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा |
  •  यह योजना दूध उत्पादकों के लिए बेहतर बाजार पहुँच और उचित मूल्य सुनिश्चित करती है।

रोजगार सृजन

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदायों के लिए कई सारे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे |

जोखिम में कमी आयेगी

ओडिशा कामधेनु योजना के तहत किसानों को पशुधन बीमा प्रदान किया जायेगा | यह पशुधन बीमा किसानों को पशुधन के नुकसान या बीमारी के कारण उत्पन्न होने वाले  वित्तीय जोखिम को कम करने में मदद करता है।

पशुधन स्वास्थ्य में सुधार

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 के तहत गुणवत्तापूर्ण बछड़े के चारे और 24 घंटे पशु स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्ध होने से स्वस्थ पशुधन सुनिश्चित होता है, जिससे किसानों की उत्पादकता और उनकी आय में वृद्धि होती है।

क्षमता निर्माण

यह योजना एनडीडीबी और अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग करके किसानों को प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करता है, जिससे किसानों को पशुपालन में उनके ज्ञान और कौशल में वृद्धि होती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

कामधेनु योजना डेयरी फार्मिंग और संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देती है, और इसके साथ साथ यह योजना ग्रामीण ओडिशा के समग्र आर्थिक विकास को  समर्थन प्रदान करती है।

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 Eligibility

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक ओडिशा का मूल निवासी होना चाहिए |
  • मुख्यमंत्री कामधेनु योजना में मुख्य रूप से ओडिशा में डेयरी फार्मिंग में शामिल छोटे और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं |
  • Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 में पशुपालन में लगी महिलायें और आदिवासी समुदायों के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं |
  • इस योजना में पहले से ही डेयरी फार्मिंग में शामिल किसान और अपनी डेयरी इकाइयों का विस्तार या सुधार करना चाहते हैं, वे भी Kamdhenu Yojana Odishaसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
  • ओडिशा में पंजीकृत डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य किसान भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं |

Required Documents for Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति या अन्य आरक्षित श्रेणियों से संबंधित लाभार्थियों के लिए)
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (कृषि भूमि के स्वामित्व या पट्टे को दर्शाने वाले दस्तावेज़ जहाँ डेयरी फार्मिंग का अभ्यास किया जाता है।)
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

How to Online Apply Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024

  • मुख्यमंत्री कामधेनु योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं | .
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आयेगा |
  • अब इस पोर्टल पर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी आवश्यक जानकारी प्रदान करके रजिस्टर करें |
  • उसके बाद मुख्यमंत्री कामधेनु योजना का आवेदन पत्र ऑनलाइन एक्सेस करें।
  • अब इस आवेदन पत्र पर व्यक्तिगत विवरण, खेत की जानकारी और बैंक खाते के विवरण सहित सभी आवश्यक जानकारियों को भरें।
  • अब अपने  आवश्यक दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, बैंक खाता विवरण आदि जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें |
  • अपने  आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले आवश्यक सुधार करें।
  • अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके पास भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन मैसेज  और एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर प्राप्त होगा |   अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर का उपयोग करें |

FAQ

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना क्या है ?

इस योजना के तहत राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और छोटी डेयरी इकाइयों को स्थापित किया जाएगा, तथा गाय के बछड़ों के लिए सस्ती दरों पर चारा उपलब्ध कराएगी, पशुधन बीमा के तहत बीमा के कवरेज दिया जायेगा तथा डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

कामधेनु योजना की मुख्य विशेषताएं क्या हैं ?

डेयरी इकाइयों को स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता, बछड़े के लिए रियायती दर पर चारा, पशुधन बीमा कवरेज, डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत करना, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ सहयोग और 24 घंटे पशु स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना से कौन लाभान्वित हो सकता है?

Kamdhenu Yojana Odisha में डेयरी फार्मिंग में शामिल छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदायों को लक्षित करती है। राज्य में मौजूदा डेयरी किसान और पंजीकृत डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य भी इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं

ओडिशा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के लिए कितना बजट आबंटित किया गया है ?

1423.47 करोड़ रूपये

Mukhyamantri Kamdhenu Yojana Odisha 2024 में आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए ?

निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,पहचान पत्र,राशन कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मोबाइल नंबर

ओडिशा कामधेनु योजना की अवधि कब तक है ?

ओडिशा सरकार के द्वारा इस योजना की अवधि 5 साल तक है |

ओडिशा सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कामधेनु योजना की घोषणा कब की गयी ?

13 सितम्बर 2024

आधिकारिक वेबसाइट Click Here
होम पेज Click Here
यह भी पढ़ें –

Leave a Comment