मिलेगा 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज का लोन:  Lakhpati Didi Yojana 2024 Online Apply | Lakhpati Didi Report

Lakhpati Didi Yojana 2024, उद्देश्य, लाभ, लोन, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, आधिकारिक वेबसाइट (Objective, Benefits, Loan, Eligibility, Documents, Online Apply, Official Website)

Lakhpati Didi Yojana 2024 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से शुभ अवसर पर अपने भाषण के दौरान पूरे देश के गाँवों में 20 मिलियन महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की | इसी का असर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में देखने को मिला |

वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने अंतरिम बजट में कहा की सरकार ने स्वयं सहायता समूह के श्रमिकों लखपति दीदी के लक्ष्य को 2 करोड़ से बढ़ाकर  3 करोड़ कर दिया है, जो की हर साल 1 लाख रूपये की स्थायी आय को अर्जित करते हैं | आईये इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से  जानते हैं कि  Lakhpati Didi Yojana 2024 क्या है, और इस योजना में कैसे आवेदन किया जाता है ? लखपति दीदी योजना से महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा?

Table of Contents

Overview of Lakhpati Didi Yojana 2024

योजना का नामलखपति दीदी योजना
योजना शुरू की गयीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक और समाजिक रूप से सशक्त बनाना
आर्थिक सहायता1 लाख से 5 लाख तक ब्याजमुक्त लोन
लाभार्थीपूरे देश की महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.india.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana 2024 क्या है ?

लखपति दीदी योजना सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण योजना है | लखपति दीदी योजना का उदेश्य पूरे देश की 3 करोड़ महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गयी है | इस योजना के तहत  महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कई प्रकार की स्किल सीखने का प्रशिक्षण दिया जाता है | जिससे की वह अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार कर सकें |

 इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपये तक का लोन देती है | लखपति दीदी योजना भारत के कुछ राज्यों में जैसे राजस्थान, उत्तराखंड में पहले से ही चल रही थी, लेकिन अब इस योजना को पूरे देश में लागू किया जायेगा |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा लखपति योजना के बारे में –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि देश की 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुयी है, उन्होंने आगे कहा की आज भारत के गावों में बैंक में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी वाली दीदी, और दवाई उपलब्ध कराने के लिए दवाई वाली दीदी मिल सकती है |

उन्होंने कहा की हम अपनी महिला शक्ति की क्षमता को आगे बढ़ा रहे हैं और महिलाओं को हर जगह नेतृत्व करने का मौका दे रहे हैं | प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने जी–20 में महिलाओं के विकास के विषयों  को आगे बढ़ाया तो पूरा जी-20 भी महिलाओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है |

10 लाख रुपये तक का लोन: पीएम मुद्रा योजना

Lakhpati Didi Yojana 2024 के उद्देश्य

सरकार द्वारा शुरू की गयी इस महत्वपूर्ण योजना का उदेश्य महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है | सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार को शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर और उनकी आय में वृद्धि करना है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें |

देश में अभी तक लगभग 83 लाख स्वयं सहायता समूह

देश में अभी तक लगभग 83 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिसमें 9 करोड़ से भी अधिक महिलाएं जुड़ी हुयी हैं, सरकार ने इन स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं की लखपति दीदी योजना के तहत आय में वृद्धि करना है |

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को किस तरह का प्रशिक्षण दिया जायेगा

लखपति दीदी योजना के तहत सरकार महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्लंबिंग, एल ई डी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण और ड्रोन को उड़ाने का प्रशिक्षण, उसकी मरम्मत का प्रशिक्षण देगी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम 2 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों पर काम कर रहे हैं |

15000 महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन के लिए दिया लोन और प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान ड्रोन दीदी योजना का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा की इस योजना के तहत देश की 15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन को चलाने के लिए और इसकी मरम्मत के लिए भी सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा आर्थिक सहायता भी दी जायेगी | पीएम मोदी ने कहा कि ड्रोन की उड़ान इन्ही महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जायेगा |

राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूह के बारे में कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल दिसम्बर 2023 में एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि उन्हें ख़ुशी है कि स्वयं सहायता समूह समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं |

लखपति दीदी योजना के लाभ

  • लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है |
  • इस योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा |
  • महिलाओं का प्रशिक्षित होने से उनकी कौशल में वृद्धि होती है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है |
  • महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एल ई डी बल्ब बनाने, ड्रोन को उड़ाने और मरम्मत, प्लंबिंग आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायता मिलती है |
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को फाइनेंसियल सुरक्षा प्रदान की जाती है,जिसमें इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है, जिससे इनकी परिवार की सुरक्षा भी बढती है |
  • लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है |
  • लखपति दीदी योजना से महिलाओं के आय में वृद्धि, जीवनस्तर में सुधार व आत्मनिर्भरता आएगी |

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ सभी भारतीय मूल की महिलाएं ले सकती हैं |
  • महिलाओं को अपने अपने राज्यों के स्वयं समूहों से जुड़ना आवश्यक है |
  • इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं है |
  • लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

लखपति दीदी योजना दे लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ईमेल

Post Office Gram Suraksha Yojana 2024

Lakhpati Didi Yojana 2024 Online Apply

  • लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकरिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा |
  • यहाँ पर आपको लखपति दीदी योजना आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा |
  • अब इस आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें |
  • सारे विवरण को भरने के बाद अपने डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर दें |
  • और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें |
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म की रसीद  को प्रिंट करके अपने पास रख लें |

लखपति दीदी योजना में आवेदन ऑफलाइन कैसे करें ?

  • लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह व्यवसाय योजना तैयार करना होगा |
  • व्यवसाय योजना के तैयार होने के बाद स्वयं सहायता समूह सरकार को योजना और आवेदन भेजेगा |
  • इसके बाद सरकार आवेदन की समीक्षा करेगी |
  • यदि आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
  • इस योजना के तहत कई राज्यों में 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन भी दिया जाता है |

FAQ

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को कितना लोन दिया जाता है ?

इस योजना के महिलाओं को 1 लाख से 5 लाख तक ब्याजमुक्त लोन दिया जाता है |

लखपति दीदी योजना के तहत कितनी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है ?

3 करोड़ महिलाओं को

Leave a Comment

x