Ladka Shetkari Yojana Form 2024 Maharashtra: किसानों को 2000 रूपये मिलेंगे |

Ladka Shetkari Yojana Form 2024 – किसानों के लिए राज्य सरकारें समय समय पर पर कई सारी योजनायें जारी करती रहती हैं | जैसे केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना चलायी जाती है, जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानो को हर चार महीने बाद 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, वैसे ही महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा पीएम किसान योजना के तर्ज पर Ladka Shetkari Yojana को शुरू किया गया है | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा राज्य के बजट 2023-24 में लाड़का शेतकरी योजना की शुरुआत की गयी है |

 Ladka Shetkari Yojana 2024 के तहत महाराष्ट्र राज्य के किसानों को हर चार महीने के बाद 2000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है | जिससे महाराष्ट्र राज्य के किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा | राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली यह क़िस्त सीधा किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी | आइये इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानते हैं कि यह योजना क्या है ? Ladka Shetkari Yojana Form 2024 के लिए आवेदन कैसे की जाता है ? इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें ?

Overview Of Ladka Shetkari Yojana Form 2024

योजना का नामलाड़का शेतकरी योजना
किसने शुरू की ?महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
राज्यमहाराष्ट्र
उद्देश्यराज्य की किसानों की आर्थिक मदद करना
लाभराज्य की किसानो को हर चार महीने में 2000 रूपये की सहायता
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Ladka Shetkari Yojana Form 2024

लाड़का शेतकरी योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गयी एक कल्याणकारी  योजना है | राज्य में बहुत से किसान ऐसे हैं, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिसके कारण वह अपने परिवार का ठीक से भरण पोषण नहीं कर पाते और उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं |

ऐसे में लाड़का शेतकरी योजना से किसानों को काफी राहत मिलेगी | इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों के बैंक खाते में हर चार महीने के बाद 2000 रूपये ट्रांसफर करेगी | जिससे किसानों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आयेगा |

Ladka Shetkari Yojana के उद्देश्य

Ladka Shetkari Yojana 2024 का उद्देश्य देश की गरीब आबादी को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है | इस आर्थिक मदद से गरीब किसान अपने बच्चों की देखभाल और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इससे किसानों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आयेगा और किसान खेती के लिए प्रेरित होंगे |

Ladka Shetkari Yojana Form लाभ एवं विशेषतायें

  • इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के गरीब किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि गरीब किसानो को आर्थिक समर्थन प्रदान किया जा सके।
  • Ladka Shetkari Yojana 2024 के तहत गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना की यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खातों मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • लाड़का शेतकरी योजना का लाभ प्राप्त कर किसान अपने बच्चो का उचित पालन पोषण, पढ़ाई लिखाई के साथ साथ परिवार की बुनियादी जरूरतो को आसानी से पूरा कर सकेगें।
  • इस योजना का लक्ष्य किसानो की आर्थिक स्थिति को बेहतर करना और उनको गरीबी से मुक्त करना है।
  • लाडका शेतकरी योजना को सम्पूर्ण महाराष्ट्र मे लाग किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान इसका लाभ प्राप्त कर सके।
  • यह योजना किसानों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा की गयी एक महत्वपूर्ण पहल है। जिससे किसानो के बच्चे शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी जरूरी आवश्यकताओं से वंचित न रहे और उनके बच्चो का भविष्य बेहतर हो सके।

Ladka Shetkari Yojana Form 2024 Eligibility (पात्रता)

  • इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक किसान महाराष्ट्र राज्य के निवासी होने चाहिए।
  • लाड़का शेतकरी योजना का लाभ भूमिधारक किसानो को मिलेगा।
  • किसान के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक किसान महाराष्ट्र राज्य के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए किसान के परिवार के सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास महाराष्ट्र राज्य का बैंक खाता होना चाहिए।

Ladka Shetkari Yojana Form 2024 Documents

  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जमीन से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज 
  • पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

Ladka Shetkari Yojana Form 2024 Online Apply

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाडीबीटी पोर्टल महाराष्ट्र पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा |
  • अब आपको होम पेज पर  Farmer Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करना करना है।
  • यहाँ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना नाम, यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर को दर्ज करके OTP के माध्यम से सत्यापित करना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके  Register के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • अब आप महाडीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएगें।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम व पासवर्ड का उपयोग करते पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • अब यहाँ लॉगिन पर आपको अपना यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करना है और कैप्चा कोड दर्ज कर Login Here के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, इस पेज पर आपके सामने किसानो से जुड़ी सभी योजनाओं की सूची खुलकर आ जाएगी जिसमे से आपको Ladka Shetkari Yojana 2024 पर क्लिक कर करना है।
  • यहाँ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाडका शेतकरी योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई अपनी सभी आवश्यक जानकारियों को को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद यहाँ पर आपसे मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन करके अपलोड कर देना है और अंत मे आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप लाड़का शेतकरी योजना महाराष्ट्र के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

FAQ

Ladka Shetkari Yojana 2024 के तहत किसानों को कितने रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ?

2000 रूपये की सहायता

लाड़का शेतकरी योजना किस राज्य के द्वारा शुरू की गयी है ?

महाराष्ट्र राज्य के द्वारा

HOME PAGE CLICK HERE

Leave a Comment