Tripura CM – SATH Scheme 2024 Apply Online, Check Eligibility: छात्रों को 60000 रूपये की सालाना छात्रवृति प्राप्त होगी |

Tripura CM – SATH Scheme 2024 – त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा राज्य के छात्रों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना का नाम CM – SATH Scheme है |इस योजना के माध्यम से त्रिपुरा सरकार राज्य के मेधावी छात्रों को छात्रवृति प्रदान करती है |

त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा यह योजना हाल ही में शुरू की गयी है | त्रिपुरा सीएम साथ-योजना के तहत छात्रों को 5000 रूपये की मासिक सहायता प्रदान की जाती है | इस लेख के माध्यम से यह जानते हैं, कि Tripura CM – SATH Scheme 2024 क्या है ? इस योजना का उदेश्य क्या है ? और इस योजना के लिए पात्रता क्या है ? इन सभी की विस्तार से जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें |

Overview of Tripura CM – SATH Scheme 2024

योजना का नामसीएम साथ योजना
योजना शुरू की गयी ?त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा के द्वारा  
राज्यत्रिपुरा
कब शुरू की गयी ?24 सितम्बर 2024
उद्देश्यत्रिपुरा के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए समर्थन करना
लाभमेधावी छात्रों को 5000 रूपये मासिक वजीफा प्रदान करना
लाभार्थीत्रिपुरा राज्य के मेधावी छात्र  
उद्देश्यराज्य के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइटhttps://tripura.gov.in

Tripura CM – SATH Scheme 2024

त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में राज्य के छात्रों के लिए CM-SATH योजना को शुरू किया गया है | इस योजना के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में शीर्ष 100 छात्रों को 5000 रूपये महीने की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है, ताकि वित्तीय परेशानियाँ उनकी शिक्षा में बाधा न बन सकें |   

इस योजना के माध्यम से जिलों में विभिन्न स्तरों से कुल 200 छात्रों का चयन किया जाएगा | इन छात्रों का चयन जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया जायेगा |

Tripura CM – SATH Scheme 2024 Budget 

इस योजना  के लिए राज्य सरकार पहले वर्ष में 1.20 करोड़ रूपये, दूसरे वर्ष में 2.40 करोड़ रूपये, और तीसरे वर्ष में 3 करोड़ रूपये का निवेश करेगी |

त्रिपुरा सीएम-साथ योजना के उद्देश्य

त्रिपुरा सरकार के द्वारा CM – SATH Scheme 2024 को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य के मेधावी छात्रों का समर्थन करना है | राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति, ऋण, और अन्य प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान करके छात्रों को सहायता प्रदान करेगी |

Tripura CM – SATH Scheme 2024 की मुख्य बातें |

  • CM – SATH Scheme त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा के द्वारा शुरू की गयी है |
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के जिलों से माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के 100 शीर्ष छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |
  • इस योजना के लिए 100 छात्र माध्यमिक स्तर से और 100 छात्र उच्चतर माध्यमिक स्तर से चुने जायेंगे |
  • राज्य सरकार के द्वारा इन चुने हुए मेधावी छात्रों को 5000 रूपये मासिक यानि की सालाना 60000 रूपये प्रदान किये जायेंगे |
  • CM – SATH योजना के लिएत्रिपुरा के विभिन्न क्षेत्रों से 200 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिनमें ब्लॉक स्तर से 152 छात्र, नगर पंचायत स्तर से 12 छात्र, नगर परिषद स्तर से 26 छात्र, अगरतला नगर निगम स्तर से 10 छात्र शामिल हैं |

Tripura CM – SATH Scheme 2024 Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 के आवेदकों के लिए माध्यमिक परीक्षा की मार्कशीट
  • कक्षा 12 के आवेदकों के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

Tripura CM – SATH Scheme 2024 Eligibility

  • आवेदक छात्र त्रिपुरा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए |
  • यह योजना शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर मेधावी छात्रों का चयन करती है।
  • सीएम साथ-योजना के लिए 100 छात्रों का  माध्यमिक स्तर (कक्षा 10) और 100 छात्रों का  उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा 12) से चयन किया जाएगा |
  • इस योजना में आवेदक को माध्यमिक स्तर या उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

Tripura CM – SATH Scheme 2024 में आवेदन कैसे करें ?

त्रिपुरा राज्य सरकार के द्वारा यह योजना हाल ही में शुरू की गयी है | अतः इसके लिए अभी राज्य सरकार के द्वारा कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है | जैसे ही इस योजना में आवेदन से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है , हम इस लेख को अपडेट करके सूचित कर देंगे |

FAQ

CM – SATH Scheme 2024 किस राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी है?

त्रिपुरा

Tripura CM – SATH Scheme 2024 के तहत राज्य सरकार राज्य के मेधावी छात्रों को कितने रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है?

CM – SATH योजना के माध्यम से सरकार राज्य के छात्रों को 5000 रूपये महीने की आर्थिक सहायता प्रदान करती है |

त्रिपुरा सीएम साथ योजना के लिए छात्रों का चयन कैसे किया जाएगा?

इस योजना के लिए छात्रों का चयन माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक स्तर से 100 छात्रों का चयन किया जाएगा।

CM – SATH योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य  उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए राज्य के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
 

HOME PAGE CLICK HERE
यह भी पढ़ें –

Leave a Comment

x